भारतीय महिला क्रिकेटरों ने किया गजब का डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से मैच को अपने नाम किया। इस मैच में झूलन गोस्वामी ने तेज गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और दक्षिण अफ्रीका की टीम को 157 रन पर रोक दिया। जिसे भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना की नाबाद अर्धशतकीय पारी (80) के बदौलत मैच जीत लिया। इस मैच को जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने जश्न मनाया और जमकर डांस किया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वेदा कृष्णमूर्ति, आकांक्षा कोहली, दिव्या,  जेमिमा, वनिथा, और ममता डांस करते हुई दिखाई दे रही हैं। यह सभी खिलाड़ी सुपरस्टार एक्टर विजय के गाने वाथी कमिंग पर डांस कर रही है। यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि इससे पहले भारतीय पुरूष टीम के खिलाड़ी भी इस गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे चुके हैं। 

गौर हो कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच जहां दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया वहीं भारतीय महिला टीम ने दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे मैच को जीता। दूसरे मैच में स्मृति मंधाना और झूलन गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन किया था। 

Post a Comment

और नया पुराने