पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत पर उसकी जमकर तारीफ की है। टीम को यह जीत युवा खिलाड़ियों ने दिलाई है। इसमें स्पिनर अक्षर पटेल नए स्टार के रूप में उभरे,जबकि वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन और ऋषभ पंत ने प्रभावित किया है।
अख्तर ने अक्षर पटेल की गेंदबाजी की भी काफी तारीफ की। अख्तर ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी के लिए न केवल एक शानदार विकेट मिला, बल्कि वह समझदार गेंदबाज भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को एक भी अवसर नहीं दिया, जब मैच पर उनका नियंत्रण था। यदि उन्हें ऐसी कुछ और सीरीज मिलती है तो वह शायद सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले टेस्ट गेंदबाज बन सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें