बताया जा रहा है कि किम और रैपर कान्ये वेस्ट इन दिनों अलग-अलग रह रहे हैं। कान्या फॉर्म हाउस में हैं तो किम अपने चार बच्चों के साथ लॉस एंजिल्स में रह रही हैं।
किम और कान्ये के बीच अनबन की खबरें पहले भी आ चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर बताया जा रहा है। सुनने में आया है कि किम ने वकील भी हायर कर लिया है। लारा वासर नामक वकील किम की ओर से तलाक का मुकदमा लड़ेंगे।
गौरतलब है कि किम ने कान्ये से 2014 में शादी की थी। इसके पहले दोनों का रोमांस भी चला था। वे हॉलीवुड में सेलिब्रिटी कपल हैं और दोनों की हर अदा पर फैंस की नजर रहती है।





एक टिप्पणी भेजें