इस सर्वे से पता चला है कि महिलाएं पॉलिटिक्स पर पुरुषों की तुलना में अधिक ध्यान देती हैं। पॉलिटिकल संबद्धता प्रकट करना कितना जरूरी है, यह पूछे जाने पर महिलाओं ने कहा कि यह बहुत जरूरी है। कुछ महिलाओं ने इसे कुछ हद तक जरूरी बताया।
इस सर्वे में 18 से 24 साल के युवा जोड़ों में राजनीति को लेकर अधिक खुली विचारधारा पाई गई। 24 साल से अधिक उम्र के 20 प्रतिशत लोगों ने कहा किसी शख्स की संबद्धता में दिलचस्पी उसे चर्चा तक ले आती है, इसके बाद दूसरा शख्स अपने आप ही उस ओर आकर्षित हो जाता है। 18 से 24 साल के आयुवर्ग के 20 प्रतिशत पुरुषों ने बताया कि उन्होंने दूसरे के प्रभाव में आकर अपने पॉलिटिकल विचारों को बदला है।
एक टिप्पणी भेजें