मुलायम और चमकदार त्वचा की चाहत हैं तो डायट में शामिल करें ये चीजें


मुलायम और चमकदार त्वचा की चाहत तो हर किसी की होती है। लड़के हों या लड़कियां, कोई भी अपने चेहरे पर झुर्रियां और डेड स्किन के बारे में सोचना भी नहीं चाहता। लेकिन हमें इस बात का पता नहीं होता कि ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के अलावा हम अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए और क्या कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी जरूरी चीजें जिनका इस्तेमाल करके हमेशा यूथफुल स्किन पाई जा सकती है। 

गाजर
गाजर खाने से हमारे शरीर को ऐंटीऑक्सिडेंट्स मिलते है और मौसमी बीमारियां हम पर हावी नहीं हो पाती हैं। गाजर फाइबर और विटमिन्स के साथ ही नैचरल जूस से भरपूर होती है। इसलिए रोजना कुछ गाजर खाकर आप टोन्ड स्किन पा सकते हैं।


आंवला
आंवला  विटामिन-सी से भरपूर होता है। विटमिन सी हमारी स्किन को किसी भी तरह के ऐजिंग मार्क्स से सुरक्षा करता है। आंवले का मुरब्बा, आंवले का अचार, आंवले की सब्जी जैसी चीजें खाने से आपको हर समय ग्लो करने वाली स्किन मिल सकती है।

योगर्ट
योगर्ट खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। साथ ही योगर्ट में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे डायजेशन को सही रखते हैं। 

ऑलिव ऑइल
आप जो भी खाना खाते हैं, उसे बनाने में वर्जिन ऑइल का यूज कर सकते हैं। यह ऑइल मोनोसैचुरेटेड फैट, पोलिफिनॉल्स और विटमिन्स से भरपूर होता है। 


टमाटर
टमाटर खाने से हमारे शरीर के लाइकोपीन एजेंट मिलता है। इससे हमारी स्किन की अंदरूनी सेल्स में इलास्टिसिटी बनी रहती है और ऊपरी स्किन पर झाइयां नहीं रहती हैं। पिग्मेंटेशन की समस्या नहीं होती है और डार्क सर्कल्स का असर नहीं होता। इस कारण सर्दियों में टमाटर सब्जी, सैलेड और जूस सभी में टमाटर का यूज आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कोकोनट ऑइल
कोकोनट ऑइल त्वचा पर लगाने का जितना फायदा है, उतना ही फायदा इससे बना खाना खाने का भी है। कोकोनट का वर्जिन ऑइल लैप्रिक एसिड और कैप्रिक एसिड के साथ ही गुड फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसमें बनी सब्जी और पराठे आदि खाने से हमारी त्वचा को पूरा पोषण मिलता है।

Post a Comment

और नया पुराने