बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सारा अली खान ने हाल ही में फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैन्स के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान ट्रक में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सारा अली खान ने व्हाइट बुलन टॉप, डेनिम जीन्स और बूट्स पहने हुए हैं, जो उन पर काफी फब रहे हैं। उनका यह आउटफिट फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, "हॉर्न मत बजाओ प्लीज।" सारा अली खान की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, सारा अली खान अकसर अपने ग्लैमरस फोटो शेयर कर फैन्स के होश उड़ा देती हैं, ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस ने अपने इस अंदाज से भी कर दिया है।
बता दें कि सारा अली खान सोशल मीडिया पर अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नजर आती हैं। सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर वन रिलीज हुई है। इस फिल्म में सारा अली खान वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं। फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया है। इससे इतर सारा अली खान जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
एक टिप्पणी भेजें