युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने हनीमून ट्रिप से शेयर की ग्लैमर्स तस्वीरें, देखें


 भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री हनीमून मनाने के लिए दुबई गए हुए हैं। दोनों ने ही अपने हनीमून की फोटो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की। 


 धनश्री ने इंस्टग्राम पर फोटो डाली जिसमें वह नए साल की खुशियां एक यॉर्ट पर मनाती हुई दिख रही हैं। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो पोस्ट की जिसमें वह और चहल दोनों बहुत खुश दिखाई दे रहें हैं। 


दोनों के चेहरों की मुस्कान बता रही है कि दोनों ने अपने हनीमून ट्रिप को कितना आनंद लिया। दोनों ने नए साल के जश्न को भी खूब इंजॉय किया। धनश्री की फोटो को फैंस का काफी पसंद कर रहें हैं और इसके साथ ही कमेंट भी कर रहें हैं। 


वहीं एक यूजर ने धनश्री की यॉर्ट वाली फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि चहल के पैसे गए पानी में। जहां दोनों को लोगों का प्यार मिल रहा है वहीं लोग चहल को ट्रोल भी कर रहें हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने