बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों सारा मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रही थीं। हालांकि वह वापस लौट चुकी हैं। लेकिन मालदीव से सारा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में वह कलरफुल बिकिनी पहने हुई नजर आ रही हैं। बिकिनी पहने सारा ने पूल में लंच का आनंद लिया। उनके साथ फूड प्लैटर रखा गया है, जिसमें अलग-अलग तरह का खाना रखा हुआ है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा ने मालदीव में काफी एंजॉय किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन में लिखा है। कैप्शन में वह राइम करते हुए दिखीं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। साथ ही, उनकी इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं।



एक टिप्पणी भेजें