Whatsapp अकाउंट को हैकिंग होने से रखना हैं सिक्योर, तो फॉलो करें ये ट्रिक


दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कई फीचर ऐड किए गए हैं। यूजर्स को और आकर्षित करने के लिए कंपनी समय-समय पर अपडेट ला रही है। इतना ही नहीं यूजर्स का वॉट्सऐप मैसेंजर पर इंगेजमेंट बना रहे इस लिए अब कंपनी नए-नए फीचर रोल आउट कर रही है। वॉट्सऐप सबसे ज्यादा यूज किए जाना वाला मैसेंजर ऐप में से एक है। अब चाहें चैट विंडो चेंज करके बात करना हो या घंटों तक कॉल। यहां तक की वीडियो कॉल और बिजनेस के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जाने लगा है, लेकिन सबसे अहम फीचर वॉट्सऐप का सिक्योरिटी फीचर है। हम नए फीचर्स के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन वॉट्सऐप सिक्योरिटी के बारे में एक बार नहीं सोचते, जबकि वॉट्सऐप को हैकर्स आसानी से हैक कर सकते हैं। जिससे बैंकिंग फ्रॉड जैसी घटनाएं होती हैं। हैकिंग से बचने के लिए आप वॉट्सऐप चलाते समय इन सावधानियों का पालन करें।  


हैकर्स आपके अकाउंट को आसानी से हैक कर आपके कॉन्टैक्ट और मैसेज कंट्रोल कर लेते हैं। हाल ही में WhatsApp अपडेट ट्रैक करने वाली कंपनी WABetainfo की तरफ से टिप्स भी दिए गए थे। बता दें कि वॉट्सऐप के 2 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। 

सिक्योरिटी को लेकर हाल ही में WhatsApp की तरफ से वॉर्निंग भी दी गई थी। वॉट्सऐप चलाने के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन या वॉट्सऐप ऑफिशियल वर्जन का इस्तेमाल करें।


वेरिफिकेशन का कैसे करें इस्तेमाल
- टू स्टेप वेरिफिकेशन के लिए WhatsApp- Setting पर टैप करें
- अब टू स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल्ड कर दें। 
- इसके बाद यूजर को 6 अंको की डिजिट डालकर Next पर क्लिक करें
- यूजर को इमेल कंफर्म करना होगा। इसके बाद इसे सेव कर दें। 

Post a Comment

और नया पुराने