WhatsApp ने चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए लॉन्च किया कमाल का फीचर

 
WhatsApp ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई कमाल के फीचर्स दिए हैं जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को काफी मजेदार बना देते हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने एक और पर्नलाइज्ड फीचर पेश किया है जिसमें यूजर्स हर चैट में अपने हिसाब से वॉलपेपर सेट कर सकते हैं।


इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने एंड्रॉयड और iOS ऐप को अपडेट करना होगा और इसके बाद आसानी से अलग-अलग चैट के लिए वॉलपेपर सेट किया जा सकता है। इससे यूजर्स को यह पहचानने में भी मदद मिलेगी कि वे सही व्यक्ति को मैसेज भेज रहे हैं या नहीं।


वॉट्सऐप ने वॉलपेपर्स को डार्क और ब्राइट दो कैटेगरी में पेश किया है। इसके अलावा ऐप आपके फोन के हिसाब से सिंक हो सकता है जिसमें फोन के डार्क मोड में होने पर यह डार्क मोड में चला जाएगा। इसके अलावा आप अपने डूडल वॉलपेपर का कलर भी चेंज कर सकते हैं।


वॉट्सऐप में वॉलपेपर फीचर देने के साथ-साथ कपंनी ने स्टीकर्स सर्च करने का ऑप्शन दिया है। इसमें यूजर्स जैसे इमोजी और GIF को सर्च कर इस्तेमाल करते हैं उसी तरह स्टिकर्स को भी सर्च कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बस टाइप करना होगा और उससे जुड़ा स्टिकर सामने आ जाएगा जिसे सिलेक्ट कर वे अपने चाहने वालों को भेज सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने