'कौन बनेगा करोड़पति-12' के आज के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट शीतल राठौड़ से हुई। शीतल का सपना लाइब्रेरियन बनने का है। शीतल मंगलवार से ही हॉटसीट पर विराजमान थी, हालांकि शो की समाप्ति होने के कारण अमिताभ बच्चन को शो रोकना पड़ा था। शीतल से एक के बाद एक सूझबूझ से सवालों का जवाब देकर 6 लाख 40 हजार रुपए अपने नाम कर लिए हैं। 12 लाख 40 हजार रुपए के सवाल का सही जवाब न पता होने के कारण शीतल से शो क्विट करने का फैसला लिया। जानिए 12 लाख 40 हजार रुपए के लिए क्या था सवाल....
1. ईस्टर्न स्पोर्टिंग यूनियन, राइजिंग स्टूडेंट क्लब और सेतु एफसी ये सभी टीम इनमें से किस टूर्नामेंट के चैंपियन रहे हैं?
-हॉकी इंडिया लीग
-हीरो गोल्ड कप
-एसएएफएफ कप
-इंडियन विमेंस लीग
जानिए इस प्रश्न का सही उत्तर- इंडियन विमेंस लीग
शीतल पेशे से एक रेडियो जॉकी हैं। शीतल अपने सास-ससुर को गर्व महसूस कराना चाहती हैं। जोधपुर में रहने वालीं शीतल का कहना है कि उनके सास-ससुर पढ़ाई को लेकर काफी सजग हैं। यही कारण है कि वह शादी के बाद भी पढ़ाई के चलते ज्यादातर अपने मायके में ही रहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें