भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर वापस भारत लौट आए हैं। उनके वापस आने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक फोटो शेयर की है जिसमें कोहली और स्मिथ की एक फोटो को स्कैच का रूप दिया गया है। ये फोटो पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे की है जब लोग स्मिथ के खिलाफ हूटिंग रहे थे और कोहली ने लोगों को स्मिथ के लिए चीयर्स करने के लिए कहा था। इस फोटो को बनाते वक्त आईसीसी से एक बड़ी गलती हो गई और उन्होंने विराट कोहली का नाम ही गलत लिख दिया।
आईसीसी ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर कोहली और स्मिथ की हाथ मिलाने वाली फोटो शेयर की। इस फोटो के सबसे उपर विराट कोहली की जगह विराट कहोली लिखा था। इस फोटो को शेयर करते हुए आईसीसी ने लिखा, हम 2020 के आखिरी दिनों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हम आपके साथ पिछले कुछ सालों के बेस्ट स्पिरिट ऑफ क्रिकेट जेस्टर को सामने रख रहे हैं। आईसीसी ने आगे लिखा, विराट कोहली भीड़ को स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग के दौरान शांत करते हुए और उन्हें स्मिथ के लिए तालियां बजाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए।
आईसीसी के फोटो अपलोड करते ही लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ये आईसीसी का एडमिन डोनाल्ड ट्रंप कैसे बन गया। वहीं एक अन्य यूजर ने आईसीसी का ध्यान इस और खींचने की कोशिश करते हुए आईसीसी को टैग करते हुए कोहली लिखा। जब आईसीसी को अपनी इस गलती के बारे में पता चला तो उन्हें फोटो डिलीट करनी पड़ी। हालांकि फोटो डिलीट करने से पहले एक लाख के करीब लोग इस फोटो को देख चुके थे और इसे लाइक भी कर चुके थे।
गौर हो कि कोहली के अलावा बाकी की भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में लगी हुई है और ये मैच 26 से 30 दिसम्बर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।


एक टिप्पणी भेजें