अवॉर्ड शो में कसौटी जिंदगी फेम 'प्रेरणा' ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर नया लुक हुआ वायरल


टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर एरिका ने अपनी तस्वीरों से तबाही मचा दी है। 


नोरा फिल्मफेयर अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर पहुंची थी। इस अवार्ड शो के बाद एरिका ने स्टाइलिश फोटोशूट करवाया,जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की।


इन तस्वीरों में एरिका इटैलियन ब्रांड Avaro Figlio की ब्लैक कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस बोल्ड दिखीं। इस ड्रेस में वह अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका किलर फिगर देख आपकी सांसे थम जाएंगी। 


मेकअप की बात करें तो एरिका ने मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया है। एरिका कातिलाना अंदाज से कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। 


एरिका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


र्नांडिस टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह दो शोज में लीड रोल भी अदा कर चुकी हैं। एरिका आखिरी बार स्टार प्लस के शो कसौटी जिंदगी के में नजर आईं थीं।

Post a Comment

और नया पुराने