युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री की हल्दी रस्म की फोटो हुई वायरल, देखें


 टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 22 दिसंबर को शादी की और इसकी जानकारी इन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर शादी की फोटो डालकर दी।


चहल और धनश्री लगातार ही अपनी शादी के रस्मों की फोटो शेयर कर रहें हैं। दोनों ने अब हल्दी रस्म की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।


चहल और धनश्री की शादी और हल्दी रस्म की फोटो को लोग खूब पसंद कर रहें हैं। इन दोनों की हल्दी रस्म की फोटो पर इन दोनों के ही फैंस बधाईयां दे रहें हैं और इनकी जोड़ी की तारीफ भी कर रहें हैं। फैंस इनकी जोड़ी पर कमेंट करके लिख रहें हैं कि 'रब्ब ने बना दी जोड़ी'।  


बता दें कि चहल और धनश्री एक दूसरे को पहली बार डांस क्लास में मिले थे। युजवेंद्र चहल को भांगड़ा करना बचपन से ही पसंद था और इसलिए वह इसे सीखने के लिए धनश्री की डांस अकैडमी में गए। जहां यह दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। इसी साल अगस्त के महीने में दोनों ने सगाई की थी। 

Post a Comment

और नया पुराने