ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय का क्रिसमिस पर दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें वायरल तस्वीरें

क्रिसमस का त्योहार पूरे देश में ही बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई क्रिसमस के लिए तैयारियों में लगा हुआ है। बॉलीवुड कलाकार भी क्रिसमस का त्योहार शानदार अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 


इन तस्वीरों में मौनी रॉय ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक वाकई कमाल का लग रहा है। फोटो में मौनी रॉय क्रिसमस ट्री के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ी यह फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस मौनी रॉय ने क्रिसमस की बधाइयां भी दीं। उन्होंने लिखा, "मैरी क्रिसमस आप सभी को, छुट्टियों की भी ढेर सारी शुभकामनाएं।" 


फोटो में मौनी रॉय ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक वाकई कमाल का लग रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले शेयर हुई इन फोटो को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय ने अपने स्टाइल से यूं सुर्खियां बटोरी हों।

Post a Comment

और नया पुराने