एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और साथ ही अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर फिर से अपनी कुछ फोटोज शेयर की है।
मोनालिसा अक्सर नए-नए लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा पति विक्रांत के साथ गोवा वेकेशन के लिए गई थीं। दोनों ने वहां साथ में खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।
गौरतलब है कि मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। लास्ट वह शो डायन में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा जल्दी बिग बॉस 14 में नजर आएंगी।






एक टिप्पणी भेजें