गौहर खान भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं जो इसी साल दुल्हन बनने जा रही हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने जैद दरबार के साथ सगाई की थी और अब उनकी शादी की रस्में भी शुरु होने वाली हैं। वहीं इस बीच गौहर खान और ज़ैद दरबार का वेडिंग कार्ड सामने आया है जिसमें दोनों लव स्टोरी साफ साफ नज़र आ रही है।
गौहर खान और ज़ैद दरबार की शादी 25 दिसंबर, 2020 को होने जा रही है। यानि शहनाई बजने में अब केवल 6 दिन ही बाकी है। गौहर जैद से उम्र में बड़ी हैं लेकिन जहां प्यार होता है वहां उम्र, जात पात कुछ नहीं होता केवल प्यार ही होता है। हाल ही में दोनों ने सगाई की तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को ये बड़ा सरप्राइज़ दिया थाा। जिसके बाद से ही लगातार दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
दोनों का हाल ही में प्री वेडिंग शूट भी हुआ जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है। प्री वेडिंग शूट का वीडियो गौहर ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है । जिसे भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौहर पिंक, ऑरेंज और येलो लहंगे में नज़र आ रही हैं तो वहीं ज़ैद दरबार ने कुर्ते पजामे के साथ सदरी पहनी है। दोनों ही काफी खूबसूरत और खुश नज़र आ रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें