शहनाज गिल ने पीले रंग की ड्रेस में ढाया कहर, तस्वीरें जमकर हो रही वायरल

 
पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनसे जुड़ी कोई भी खबर या फिर पोस्ट तुरंत वायरल हो जाता है। शहनाज ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। पीले रंग की ड्रेस में शहनाज बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उनका ये लुक खूब वायरल हो रहा है। 


शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इसमें वो पीले रंग की वेस्टर्न ड्रेस में नज़र आ रही हैं। अपनी फोटोज को पोस्ट करते हुए शहनाज ने पीले रंग का दिल वाला इमोजी बनाया है। 


शहनाज ने इस ड्रेस के साथ गुलाबी रंग के हील्स पहने हैं। हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें तो उन्होंने सीधी मांग करके अपने बालों को खुला रखा है और हल्का मेकअप किया है। उन्होंने कानों में मीडियम साइज के ईयरिंग्स पहने हुए हैं, जो इस ड्रेस के साथ और उनके लुक पर खूब जंच रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार, शहनाज बिग बॉस के 14वें सीजन के लिए वीकेंड का वार एपिसोड शूट करने आई हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन सेलिब्रेशन की शुरुआत अभी से हो चुकी है।


इस दौरान डांस परफॉर्मेस से लेकर गेम्स और पार्टी तक कई सारी चीजें शामिल होंगी और ये सभी सितारें सलमान के बर्थडे बैश को और भी ज्यादा खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।जहां धर्मेश शो में अपनी डांस परफॉर्मेस से चार चांद लगाने वाले हैं, तो वहीं शहनाज भी हाल ही में वायरल हुए अपने मीम्स 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' को रीक्रिएट करती नजर आएंगी।

Post a Comment

और नया पुराने