गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की पूजा करने साथ ही केले के पेड़ पर जल चढ़ाने से व्यक्ति का जीवन खुशहाल बनता है। चूंकि बृहस्पति देव को गृहस्थों का देवता माना जाता है इसलिए इनकी पूजा करने से विवाह में हो रही देरी या दाम्पत्य जीवन में आ रही मुसीबतें खत्म होती हैं। अगर आज के दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो विशेष लाभ होंगे.....
1. गुरुवार के दिन घर के पूजा स्थान पर एक चौकी बिठाकर उस पर पीला कपड़ा बिछाएं। अब उसमें लक्ष्मी और नारायण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। अब गंगाजल छिड़क कर इसे शुद्ध करें। इससे घर में सकारात्मकता आएगी।
2. बृहस्पति भगवान की कृपा होने से वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। इसलिए आज के दिन पति-पत्नी दोनों साथ में बैठकर पूजा करें तो रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहेगी। इसके लिए पति-पत्नी दोनों ही पीले रंग के कपड़े पहनें। अब पत्नी लाल चुनरी ओढ़े जिसे पति अपने कंधे पर रखे गमछे या कपड़े से बांधे। अब दोनों हाथ जोड़कर विष्णु जी और लक्ष्मी माता का ध्यान करें। इससे लाभ होगा।
3. जो लोग सुख-समृद्धि चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन विष्णु और लक्ष्मी जी के सामने देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसमें थोड़ा केसर भी डालें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।
4. धन की प्राप्ति के लिए लक्ष्मी नारायण के पास चांदी का एक सिक्का रखें। अब उसमें सिंदूर लगाएं। साथ ही विष्णु और लक्ष्मी जी का ध्यान करें। पूजन के बाद उस सिक्के को अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन की वृद्धि होगी।
5. अगर पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है या विचारों में मतभेद रहते हैं तो आज के दिन विष्णु जी की पूजा करें। अब उन्हें एक लाल रंग का धागा या मौली चढ़ाएं। पूजन के बाद इस मौली को पति-पत्नी अपनी दाहिने कलाई पर बांध लें। इससे संबंध मधुर बनेंगे।
6. बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए लगातार 11, 21, 31 या 51 गुरुवार का व्रत रखने से आपका भाग्य तेज होगा। इससे आपके सारे काम बनने लगेंगे।
7. जो लोग नौकरी में तरक्की चाहते हैं उन्हें हर गुरुवार को केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इसमें चुटकी-भर हल्दी भी जरूर डालें।
8. विष्णु जी को आज के दिन पांच मुनक्के और थोड़ी भीगी हुई चने की दाल चढ़ाने से वे प्रसस्न्न होते हैं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
9. गुरुवार के दिन किसी ब्राम्हण को पीले रंग का अन्न दान करना शुभ माना जाता है। इससे आपकी बरकत होगी।
10. आज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना साथ ही किसी गरीब को खीर खिलाना भी अच्छा होता है। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।





एक टिप्पणी भेजें