देश में बैंकिंग फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक बार फिर सतर्क किया है। एसबीआई ने ग्राहकों को सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट किया है। बैंक ने कहा है कि जालसाज सोशल मीडिया पर फर्जी या भ्रामक मैसेज भेज रहे हैं। ये मैसेज देखने में SBI की ओर से आए हुए लगते हैं लेकिन फर्जी हैं, इनसे बचके रहें। अगर आपने इसका ध्यान नहीं रखा तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
SBI ने ग्राहकों को कहा कि अगर आपको एसबीआई के नाम से कोई फेक ई-मेल मिलता है तो आप उसे नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को रिपोर्ट करें। साइबर क्रिमिनल्स अक्सर लोगों को ठगने के लिए लोगों को बैंक या टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के नाम से लिंक भेजते हैं। बैंक के मुताबिक इंटरनेट बैंकिंग की वास्तविक साइट https://www।onlinesbi।sbi/ है। इसके अलावा किसी अन्य साइट पर SBI इंटरनेट बैंकिंग के लिए विजिट न करें।
इससे पहले, SBI ने लोगों को एसबीआई के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइट http://www।onlinesbi।digital को लेकर सावधान किया था। बैंक ने कहा कि यह एक फर्जी वेबसाइट है। बैंक ने कहा है कि एसबीआइ के ग्राहकों को ऐसे संदेशों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, जो उन्हें इस वेबसाइट पर पासवर्ड और अकाउंट से जुड़े जानकारी अपडेट करने की बात कह रहे हों। बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक आए दिन ग्राहकों को फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी करता रहता है। बैंक ग्राहकों के पैसों की सेफ्टी के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट देता रहा है।
SBI customers are requested to be alert on Social Media and not fall for any misleading and fake messages.#SBI #StateBankOfIndia #CyberSecurity pic.twitter.com/V8MyFKJBrc
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 30, 2020

एक टिप्पणी भेजें