चेहरे को जवां और खिला-खिला बना देते हैं ये घरेलू नुस्खे


हर महिला यह चाहती हैं कि वह हमेशा खूबसूरत दिखें साथ ही उस पर बढ़ती उम्र का प्रभाव न दिखें, जो भी महिला ज्यादा खूबसूरत होती है, उसकी और ज्यादा से ज्यादा लोग आकर्षित होते हैं। इसकी तुलना में जो लोग ज्यादा खूबसूरत नहीं होते उनकी और अन्य लोग कम ही ध्यान देते हैं। माना जाता है की खूबसूरती तो देखने वालों की आंखों में होती हैं, पर आज के समय में चेहरे की खूबसूरती ही सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। यही कारण है कि आज हर महिला खूबसूरती पाने की चाह में तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करती हैं। कई बार ये ब्यूटी प्रोडक्ट फायदे के स्थान पर हानि भी पहुंचा देते हैं।


ऐसे में खूबसूरत दिखने का सपना देखने वाली महिलाओं को निराशा का सामना करना पड़ता है। इसी कारण आज हम आपके लिए एक घरेलू नुस्खा लाये हैं। यह घरेलू नुस्खा आपके चेहरे के रंग को पहले से ज्यादा ग्लोइंग बना देगा। आप इसको यूज करने के बाद अपनी त्वचा में बिल्कुल अलग निखार पाएंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आपकी त्वचा को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाता है। आइये अब आपको बताते हैं इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने की विधि।


1. घरेलू नुस्खे को तैयार करने की विधि
सबसे पहले आप एक टमाटर लेकर उसे 2 भागों में काट लीजिये। इसके बाद एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी तथा आधा चम्मच नींबू के रस को आपस में मिलाएं। अब दोनों चीजों को मिलाकर एक मिश्रण बना लें तथा टमाटर और चीनी के मिश्रण को अपने चेहरे पर स्क्रब कीजिये तथा 15 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो लीजिये।


2. दूसरा घरेलू नुस्खा
इस विधि में आप एक छोटे बर्तन में एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच दही तथा 2 चम्मच पिसे हुए टमाटरों का रस लीजिये। अब इन सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिलाएं तथा अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिये। इस प्रक्रिया को आप सप्ताह में 2 बार आजमा सकती हैं। ये घरेलू नुस्खे आजमाने पर आपका चेहरा बहुत ज्यादा ग्लो करने लगेगा तथा आपकी स्किन भी बहुत खूबसूरत हो जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने