मोनलिसा भोजपुरी फिल्मों की स्टार मानी जाती है। इससे पहले भी मोनालिसा नए-नए अंदाज में लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा भोजपुरी की 100 से फिल्में कर चुकी हैं। मोनालिसा इन दिनों अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना 7 किलो वजन कम किया है।
हाल के दिनों में वह नए टीवी शो 'नमक इश्क का' में अहम किरदार निभा रही हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। बता दें कि 'बिग बॉस 10' के बाद मोनालिसा ने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखे और सुपरनैचरल शो 'नजर' और 'नजर 2' में दिखीं। मोनालिसा टीवी की सबसे पॉपुलर और ग्लैमरस डायन है।
स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुए सीरियल 'नज़र' में मोनालिसा को डायन मोहना के रोल में बेहद पसंद किया गया। गौरतलब हो कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। इंडस्ट्री में अब उनकी अच्छी खासी पहचान है।





एक टिप्पणी भेजें