आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक के बाद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। RTGS को 24 घंटे उपलब्ध कराने के अलावा बैठक में RBI ने ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। इस वक्त रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी है। कैश रिजर्व रेशियो 3% और बैंक रेट 4.25% है।
RTGS यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह बड़े ट्रांजेक्शंस में काम आता है। RTGS के जरिए 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है। इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें भी किसी तरह का फंड ट्रांसफर शुल्क नहीं हैं। लेकिन ब्रांच में RTGS से फंड ट्रांसफर कराने पर शुल्क देना होगा।



एक टिप्पणी भेजें