भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी। सीरीज के डे-नाइट मुकाबले में टीम इंडिया पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। पहला मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया को कई बड़े झटके भी लगे हैं। क्योंकि विराट कोहली जहां अपने बच्चे के जन्म को लेकर वापस भारत जा रहे हैं। तो वहीं मोहम्मद शमी चोटिल होकर टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब बीसीसीआई के करीबी सूत्रों के मुताबिक दूसरे टेस्ट में 4 बदलाव होना तय है
1. पहले टेस्ट में चोटिल होकर बाहर हो चुके मोहम्मद शमी की जगह दूसरे टेस्ट में सिराज को मौका दिया जा सकता है।
2. कप्तान विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में केएल राहुल को जगह दी जाएगी। जो तय माना जा रहा है। लेकिन उनके बल्लेबाजी का क्रम क्या होगा, इसे लेकर फैंस और दिग्गज इस बात को लेकर अभी असमंजस में हैं।
3. तीसरा बड़ा बदलाव शुभमन गिल हो सकते हैं। पहली पारी में पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। जबकि दूसरी पारी में वो 4 रन ही बन सके। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में उनके रिप्लेसमेंट पर शुभमन गिल को शामिल किया जा सकता है।
4. टीम इंडिया के विश्वास पर साहा खरे नहीं उतरे और पूरी तरह से फेल साबित हुए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि, साहा को पंत रिप्लेस कर सकते हैं, जो टीम का चौथा बड़ा बदलाव होगा।

एक टिप्पणी भेजें