इस हरियाणवी गाने ने यूट्यूब पर तोड़ दिए सब रिकॉर्ड, मिले 26 करोड़ से ज्यादा व्यूज



हरियाणवी गानों की बात ही निराली है। उत्तर भारत के डीजे, शादी पार्टियों की शान बन रहे हरियाणवी सॉन्ग देश दुनिया में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। यही वजह है कि अब शानदार म्यूजिक वीडियोज के जरिए भी ये सॉन्ग अपनी पहचान बनाने लगे हैं।

कुछ ऐसा ही एक गाना है 52 गज का दामन...यूट्यूब पर 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किए गए इस गाने को अब तक 265,055,979 व्यूज मिल चुके हैं। गाने की पॉपुलेरिटी का आलम यह है कि हर कहीं लोग इस गाने पर कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं। गाने के कमेंट बॉक्स में लिखा गया है कि ये गाना 5 से ज्यादा बार किस किसने देखा है? इस सवाल को ही हजारों लाइक्स मिले हैं। 

इस गाने में हरियाणा की उभरती सिंगर और मॉडल प्रांजल दहिया दिखाई देती हैं, उनके साथ एक्टर अमन जाजी भी दिखते हैं। गाने को रेणुका पंवार ने अपनी कोयल सी आवाज दी है। गाने के बोल मुकेश जाजी ने लिखे हैं, वे गाने में दिखाई भी देते हैं। वीडियो फिल्म को साहिल संधू ने बनाया है। 

Post a Comment

और नया पुराने