दिल्ली में कोरोना पर लगी लगाम, पिछले 24 घंटे में केवल इतने नए केस

 
दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 939 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 25 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,18,747 तक पहुंच चुकी है।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 1434 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी कोरोना के 8753 एक्टिव मामले हैं। अब तक 5,99,683 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से अब तक अबत तक 10,329 लोगों की जान जा चुकी है।


दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 803 नए मामले सामने आए थे। वहीं 27 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। इस दौरान महामारी को मात देने वाले 1669 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। सोमवार को बीते चार माह में पहली बार एक दिन में बहुत कम मामले सामने आए। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा है, लेकिन मौत का आंकड़ा कम है। रविवार को राजधानी में 62 हजार कोविड टेस्ट किए गए थे। इसमें सिर्फ 803 मामले कोरोना पॉजिटिव के थे।

Post a Comment

और नया पुराने