राशिफल 05 दिसंबर 2020: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि व दिन शनिवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि - दिन अनुकूल है स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है अत: सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

2. वृषभ राशि - दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझबूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

3. मिथुन राशि - निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

4. कर्क राशि - रुके निर्माण कार्यो में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

5. सिंह राशि - नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नोकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते है।

6. कन्या राशि - आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

7. तुला राशि - आप की मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

8. वृश्चिक राशि - आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने के साथ ही मन में प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

9. धनु राशि - समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें,मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।

10. मकर राशि - अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।पिता से अनबन हो सकती है।

11. कुम्भ राशि - कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नही मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

12. मीन राशि - परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होने के साथ ही शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने