WhatsApp में आया गजब का नया फीचर, ऐसे खत्म करें फालतू मैसेज की टेंशन


 WhatsApp अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस शानदार बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। हाल में कंपनी ने कई फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब वॉट्सऐप ‘Read Later’ नाम के एक फीचर पर काम कर रहा है, जो ‘Archived Chats’ का नया वर्जन है। इस फीचर से वॉट्सऐप पर आने वाले अनचाहे मैसेज की टेंशन खत्म हो जाएगी। आइए आपको Read Later के बारे में पूरी डीटेल बताते हैं।


Read Later फीचर से यूजर्स सेलेक्टेड चैट्स को जब तक चाहें, तब तक के लिए म्यूट कर पाएंगे। यह फीचर काफी हद तक Vacation Mode की तरह काम करेगा, जिस पर कंपनी लंबे समय से काम कर रही है। Archived Chat और Read Later फीचर में सबसे बड़ा अंतर यह है कि Read Later में कॉन्टैक्ट सेलेक्ट करने के बाद नया मैसेज आने पर नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। वहीं, आर्काइव चैट करने पर नया मैसेज आते ही नोटिफिकेशन मिलता है।


Read Later फीचर काफी हद तक Archived Chats फीचर जैसा ही है। यूजर जिस कॉन्टैक्ट के मैसेज नहीं पढ़ना चाहता या उससे चैट नहीं करना चाहता, उस कॉन्टैक्ट को Read Later ऑप्शन में ऐड करना होगा। इसके बाद उस कॉन्टैक्ट से किसी भी तरह का नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा, चाहे वह मैसेज या कॉल करे। Read Later ऑप्शन को यूजर्स अपनी मर्जी से कभी भी इनेबल या डिसेबल कर पाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने