बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
नुसरत ट्रेडिशनल ड्रेसेज को एक हटके लुक देना बखूबी जानती हैं। नुसरत वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक में भी बहुत प्यारी लगती हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए गईं थीं।
जहां ब्लैक और पिंक कलर की साड़ी में नुसरत पहुंची। साड़ी में भी नुसरत का लुक अनोखा था। साड़ी के साथ सिल्वर चोकर बहुत अच्छा लग रहा था। साड़ी में एक्ट्रेस को देख उनके फैंस बहुत खुश हो गए।
छलांग की बात करें तो यह 13 नवंबर को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार और नुसरत के साथ सतीश कौशिक, जीशान आयूब, इला अरुण सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।






एक टिप्पणी भेजें