व्हाट्सएप पर आ गया धांसू फीचर, अब ऐसा नहीं करने पर खुद डिलीट होंगे मैसेज


 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप सबसे पॉपुलर एप माना जाता है, जिसके यूजर्स की संख्या की बात करें तो करीब 228 करोड़ से भी ज्यादा है। अपनी लोकप्रियता को देखते हुए व्हाट्सएप भी यूजर्स को नए-नए फीचर्स देता रहता है। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप में एक नया और दिलचस्प फ़ीचर आ रहा है.ये फ़ीचर ऐसा है जिसके तहत भेजे गए मैसेज ख़ुद ग़ायब हो जाएंगे। ये डिलिट फ़ॉर एवरीवन से अलग होगा। व्हाट्सएप ने अपना FAQ पेज अपडेट किया है, जिसमें इस फीचर का जिक्र किया गया है। इससे ये साफ है कि ये नया फीचर जल्द ही सभी के फोन में मिलना शुरू हो जाएगा।


व्हाट्सएप के मुताबिक़ यूज़र्स व्हाट्सएप पर Disappearing मैसेज एनेबल करके ऑन करके यूजर्स गायब होने वाले मैसेज भेज सकते हैं। इस फ़ीचर को एनेबल करने के बाद ग्रुप में या किसी इंडिविजुअल कॉन्टैक्ट को भेजे गए मैसेज 7 दिनों में गायब हो जाएँगे। ये सेलेक्टेड मैसेज के लिए नहीं बल्कि सभी मैसेज के लिए होगा।


व्हाट्सएप के मुताबिक़ पुराने मैसेज इससे प्रभावित नहीं होंगे। इंडिविजुअल चैट्स में यूज़र खुद इस फ़ीचर को एनेबल या डिसेबल कर सकते हैं, लेकिन ग्रुप में ये फ़ीचर सिर्फ़ ऐडमिन्स ही ऐनेबल या डिसेबल कर पाएंगे। व्हाट्सएप के मुताबिक़ अगर कोई यूज़र 7 दिन तक व्हाट्सएप नहीं ओपन करता है तो भी भेजे गए मैसेज गायब हो जाएंगे। हालांकि नोटिफिकेशन में व्हाट्सएप मैसेज का प्रिव्यू देखा जा सकेगा।


ग़ौरतलब है कि Disappearing मैसेज को फॉरवर्ड करने पर वो मैसेज गायब नहीं होंगे। अगर मैसेज का बैकअप गायब होने से पहले ले लिया गया तो भी बैकअप में मैसेज स्टोर होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने