बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी रील और रियल लाइफ से जुड़ी चीजें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करती रहती हैं ताकि उनके फैन्स उनके बारे में अपडेट रहें और उनके साथ जुड़े रहें। हाल ही में उन्होंने अपने ताजा फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
तस्वीरों को कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है। कमेंट बॉक्स में भी फैन्स ने मौनी की तारीफें की हैं।
बीते दिनों मौनी मालदीव में थीं। उन्होंने यहां पर अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वह अपने दोस्तों के साथ इस खूबसूरत जगह पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं।





एक टिप्पणी भेजें