पिंक आउटफिट में मोनालिसा का दिखा ऐसा खूबसूरत अवतार, फोटोज देखकर फैन्स हुए दीवाने


 मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने पिंक आउटफिट में अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।


मोनालिसा का यह लुक बिग बॉस के स्पेशल एपिसोड का है। दरअसल, हाल ही में मोनालिसा बिग बॉस के दिवाली स्पेशल एपिसोड के लिए शो पर गईं। इस दौरान मोनालिसा गोल्डन कलर के लहंगे में पहुंचीं। मोनालिसा काफी खूबसूरत लग रही थीं।


बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपनी फोटोज को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। 


हाल ही में मोनालिसा पति विक्रांत के साथ गोवा वेकेशन के लिए गई थीं। दोनों ने वहां साथ में खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। बता दें कि हाल ही में मोनालिसा ने अपना वजन कम किया है। उन्होंने वजन कम करने के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें देखकर फैन्स भी चौंक गए थे।


मोनालिसा खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती रहती हैं। लॉकडाउन में जिम बंद होने के बावजूद मोनालिसा घर में ही वर्कआउट करती थीं।


गौरतलब है कि मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। लास्ट वह शो डायन में नजर आई थीं।


इससे पहले वह 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। अभी उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

Post a Comment

और नया पुराने