
नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। फ्लोरल लहंगे में नजर आ रही मौनी की हर कोई तारीफ कर रहा है। तस्वीरों को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। मौनी रॉय अपने लेटेस्ट फोटोशूट में अलग-अलग पोज दे रही हैं।
मौनी रॉय का यह लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि कमेंट बॉक्स तारीफों से भरा है।
मौनी रॉय के इस लुक और अंदाज की इंडस्ट्री फ्रेंड से लेकर फैन्स तक तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने मौनी की तारीफ में लिखा- लवली और हर्ट इमोजी भी दी है।
शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी लिखती हैं- प्रिटी बेबी। इसके साथ ही शमिता ने हर्ट इमोजी भी कमेंट बॉक्स में दी है।
मौनी की इन तस्वीरों को लाखों की संख्या में लाइक्स मिल गए हैं और एक्ट्रेस की तारीफ में हजारों कमेंट आ चुके हैं।
मौनी रॉय की फैन-फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। एक्ट्रेस के सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही 15 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जबकि मौनी सिर्फ 342 इंस्टा यूजर्स को फॉलो करती हैं।
व्हाइट फ्लोलर लहंगे के साथ मौनी ने मैचिंग ज्वेलरी कैरी है। न्यूड मेकअप में मौनी का लुक काफी अलग लग रहा है।
मौनी को डांस और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने बायो में लिखा है- मुझे डांसिंग, किताबें, ट्रैवल और खाना बेहद पसंद है।
मौनी रॉय का ट्रेडिशनल लुक फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट भी किया है। मौनी ने इस लुक को कूल बनाने के लिए ईयररिंग कैरी नहीं किए है।
एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने फोटोशूट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इस तस्वीर से इंटरनेट पर सनसनी फैलाई थी।
एक टिप्पणी भेजें