छोटे परदे की एक्ट्रेस 'आनंदी' ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से मचाया तहलका, देखें तस्वीरें


 एक्ट्रेस अविका गोर छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। अविका गोर ने 12 साल की उम्र में शो बालिका वधू से डेब्यू किया। उन्हें आज भी  बालिका वधू की आनंदी के रूप में याद किया जाता है। इस रोल से अविका ने हर शख्स से दिल में जगह बना ली।  'टीवी की आनंदी' इन दिनों अपने ट्रांसफोर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने बताया था कि एक समय था जब अपने बढ़े वजन को देख वह शीशे के सामने रोया करती थी। आविका ने बतायाकि उन्होंने अपना 13 किलो वजन कम किया। हाल में ही अविका ने इंस्ट्राग्राम में कुछ हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के ब्रालेट के साथ मैचिंग शाॅर्ट में नजर आ रही हैं। इस लुक को अविका ने एक जैकेट से कंप्लीट किया है।


इसके साथ उन्होंने स्लिवर कलर का नेकलेस और कड़े पहने हैं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह ओपन जैकेट में अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। अविका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


 बता दें कि अविका ने 'बालिका वधू' शो में तीन साल तक काम किया था। इसके बाद अविका नए शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं थी। इस शो में भी अविका ने एक बहू का रोल निभाया था। सीरियल्स के अलावा अविका कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।  

Post a Comment

और नया पुराने