पहले क्वालीफायर मैच के बाद इन खिलाड़ियों का है ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्ज़ा


 आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमे आमने-सामने थी। जहाँ पर श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 200 रन बना डाले। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 57 रनों से मैच हार गयी। इस मैच के बाद इन 2 भारतीय खिलाड़ियों के पास ऑरेंज कैप और पर्पल कैप नजर आ रहा है।

ऑरेंज कैप


आईपीएल के मौजूदा ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाड़ियों की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल 14 मैचों में 670 रन बनाकर पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर अब सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर आ गये हैं। जिन्होंने 529 रन 14 मैचों में बनाये हैं। वहीँ तीसरे स्थान पर अब शिखर धवन नजर आ रहे हैं। जिन्होंने 15 मैच खेलकर 525 रन बनाये हैं। नंबर 4 पर अब मुंबई इंडियंस टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन नजर आ रहे हैं। जिन्होंने 13 मैच में 483 रन बनाये। वहीँ नंबर 5 पर उन्ही के टीम के खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक नजर आ रहे हैं। जिन्होंने 15 मैच में 483 रन बनाये।

पर्पल कैप


बात अगर पर्पल कैप की करें तो पहले स्थान पर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कब्ज़ा हो गया है। जिन्होंने अब तक इस सीजन में 14 खेलकर 27 विकेट अपने नाम किये हैं।नंबर 2 पर अब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो राबाडा आ गये हैं। जिन्होंने 15 मैच में कुल 25 विकेट झटके हैं। अब नंबर 3 पर मुंबई इंडियंस के ही ट्रेंट बोल्ट नजर आ रहे हैं। जिन्होंने भी 14 मैच खेल कर उसमें 22 विकेट अपने नाम किये हैं। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर 14 मैच में 20 विकेट से झटककर इस रेस में चौथे स्थान पर आ गए हैं। वही आरसीबी के युजवेंद्र चहल ने 14 मैचों में 20 विकेट से झटककर पर्पल कैप की रेस में पांचवे स्थान पर नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने