बुधवार को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। फिल्मी एक्ट्रेसेस ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और मेहंदी लगाई। एक्ट्रेसेस ने इसकी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर कीं। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने भी करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं।
खबरों के मुताबिक सपना ने पति वीर साहू से दो बार शादी की थी। एक बार मंदिर में और एक बार कोर्ट में। हालांकि वीर के परिवार में एक दुखद घटना होने के कारण दोनों ने ही शादी की खबर किसी को नहीं बताई थी। करवा चौथ के दिन पति वीर भी लाल कुर्ते में जच रहे थे।
फोटो शेयर करते वक्त सपना ने सबको करवा चौथ की बधाई भी दी। इस दौरान सपना की हंसी ने सबका दिल जीत लिया। सपना ने लिखा, 'हैप्पी करवा चौथ' और आखिर में एक हैप्पी स्माइली लगाई। उनके फोटोज को 2 लाख के करीब लोगों ने पसंद किया है।




एक टिप्पणी भेजें