दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने इस केक को अरब देश की दुल्हन के रूप में तैयार किया है जिसमें पांच सफेद हीरे लगे हैं। इनमें से हर एक हीरे की कीमत 2 लाख डॉलर बताई जा रही है। इसे दुनिया का सबसे महंगा केक माना जा रहा है, जिसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह केक करीब 100 किलो का है।
इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। डेबी विघंम का कहना है कि इस तरह के केक बनाने का आइडिया उन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद आया। उन्हें लगा कि एक खूबसूरत दुल्हन की तरह दिखने वाला केक बनाना चाहिए, जबकि यह बहुत आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने कई तरह के केक बनाए हैं, पर इतना खूबसूरत और महंगा केक पहली बार बनाया है।



एक टिप्पणी भेजें