चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2020 के 29वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 20 रन से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। इस लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई। इस मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं मैच में बने रिकॉर्ड्स पर....
1. चेन्नई सुपर किंग्स की यह सनराइजर्स के खिलाफ 11वीं जीत थी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 14 मैच खेले गए थे, जिसमे से 4 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हुए थे। वहीं 10 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए थे।
2. सनराइजर्स हैदराबाद की यह टूर्नामेंट में पांचवी हार थी। किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद टूर्नामेंट में 5 मैच हारने वाली सनराइजर्स तीसरी टीम बनी है।
3. चेन्नई सुपर किंग्स की यह टूर्नामेंट में तीसरी जीत थी। वह आईपीएल 2020 की 7वीं ऐसी टीम बनी है, जिसने टूर्नामेंट में कम से 3 मैच जीते हैं। सिर्फ पंजाब की टीम ही टूर्नामेंट में अब तक 3 जीत हासिल नहीं कर पाई है।
4. केन विलियमसन ने आज 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक था।
6. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार पहले बल्लेबाजी की, इस मैच से पहले खेले 7 मैचों में चेन्नई को पहले फील्डिंग करने का ही मौका मिला था।
7. ड्वेन ब्रावो ने इस मैच में 2 विकेट हासिल किये, साथ ही उनके आईपीएल में 152 विकेट हो गए हैं। वह लसिथ मलिंगा, अमित मिश्रा और पियूष चावला के बाद आईपीएल में 150 से अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने हैं।
8. राशिद खान आज हिट विकेट आउट हुए थे। वह आईपीएल 2020 में हार्दिक पांड्या के बाद हिट विकेट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।




एक टिप्पणी भेजें