विराट कोहली ने गेंद पर लार लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण इस साल जून में गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस खेल की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, ‘‘अगर खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर इस स्थिति से निबटेंगे और खिलाड़ियों की इस नयी प्रक्रिया से तालमेल बिठाने के शुरुआती चरण के दौरान उदारता बरतेंगे लेकिन आगे इस तरह की घटना पर टीम को चेतावनी दी जाएगी।'
आईसीसी दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘‘एक टीम को प्रत्येक पारी में दो चेतावनी जारी की जा सकती है लेकिन गेंद पर लार के लगातार उपयोग पर पांच रन की पेनल्टी लगायी जाएगी। जब भी गेंद पर लार का उपयोग किया जाएगा तब अंपायरों को गेंद साफ करनी होगी।

एक टिप्पणी भेजें