बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया फर्नीचरवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पूजा बेदी की बेटी आलिया को हाल ही में फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में देखा गया था। उन्होंने सैफ अली खान की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि, फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इनकी एक्टिंग काफी धांसू थी।
आलिया फर्नीचरवाला सोशल मीडिया पर अकसर अपने फैन्स को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। वह अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से फैन्स का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आलिया फर्नीचरवाला, स्मिता ठाकरे के बेटे ऐश्वरी ठाकरे को डेट कर रही हैं।
आलिया, कुछ समय पहले दुबई उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए गई थीं। स्मिता ठाकरे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। हालांकि, उस वीडियो में आलिया तो नजर नहीं आ रही थीं, लेकिन उनका नाम टैग हुआ था। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं या फिर दोस्त से बढ़कर।
साल 2019 नवंबर में आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन में ऐश्वरी शामिल हुए थे। पिछले साल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अचानक से वायरल हो रही हैं। आलिया की इन फोटोज में ऐश्वरी ठाकरे को भी देखा जा सकता है। आलिया फोटोज में ऐश्वरी संग थोड़े रोमांटिक पोज भी देती नजर आ रही हैं।
फोटो पोस्ट करते हुए आलिया ने लिखा था, “मैं 22 साल की हो गई हूं और मुझे याद है कि मैंने 18 साल की उम्र में लाल लिप्स्टिक लगानी क्यों छोड़ दी थी।” आलिया और ऐश्वरी दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक कोई बयान या रिएक्शन नहीं दिया है।





एक टिप्पणी भेजें