विराट कोहली ने रचा इतिहास, इस बड़े रिकॉर्ड को किया अपने नाम


 आईपीएल 2020 के 31वें मुकाबले में शारजाह के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अपने 200वें मैच में कप्तान विराट कोहली ने 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही किंग कोहली ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


दरअसल, पंजाब के खिलाफ 10 रन बनाते ही कोहली आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।


धोनी के नाम आईपीएल में बतौर कप्तान 4275 रन हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आइपीएल का खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर का नाम है। गंभीर ने बतौर कप्तान 3518 रन बनाए हैं।


गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली का यह 200वां मैच है। उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल में 185 और चैंपियन टी20 लीग में 15 मैच खेले हैं। इस तरह कोहली एक फ्रेंचाइज़ी के लिए 200 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली से पहले दुनिया का कोई भी खिलाड़ी एक फ्रेंचाइज़ी के लिए 200 मैच नहीं खेला है।

Post a Comment

और नया पुराने