साड़ी में दिखा मोनालिसा का देसी अंदाज, तस्वीरें देख कर क्रेजी हुए फैन्स

monalisa
 
एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैन्स बहुत पसंद करते हैं।

monalisa

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं। वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

monalisa

उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है। एक्ट्रेस की इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।

monalisa

हाल ही में खबर आई थी कि बिग बॉस 14 की स्पेशल गेस्ट की लिस्ट में मोनालिसा का भी नाम है। जब इस बारे में मोनालिसा से बात की गई तो उन्होंने बिग बॉस 14 की स्पेशल गेस्ट में शामिल होने की बात को खारिज कर दिया।

monalisa

गौरतलब है कि मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। वह 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

monalisa

आखिरी बार वह सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं। इसके अलावा मोनालिसा को रिएलिटी शो बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी।

Post a Comment

और नया पुराने