इसके अलावा मृतकों में दो अन्य लोग भी हैं जिन्होंने बारिश से बचने के लिए आश्रय लिया था। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के ने मुंबई, ठाणे समेत पूरे नॉर्थ कोंकण इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई और सड़कों, गलियों में घुटनों से अधिक तक पानी भर गया है। पानी का बहाव इतना तेज है कि एक शख्स को बहते देखा गया, मगर लोगों की मदद से उसे रेस्क्यू कर बचा लिया गया। पुणे और मुंबई में लोगों के घरों में पानी घुस गया है।



एक टिप्पणी भेजें