फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की सूची जारी की है। इस लिस्ट में ‘मॉडर्न फैमिली’ फेम सोफिया वेरगारा शीर्ष पर हैं। उन्होंने 43 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ फॉर्ब्स की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलिना जोली हैं। उन्होंने 35.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। वहीं, ‘वंडर वुमन’ एक्ट्रेस गैल गैडोट 31.5 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
फोर्ब्स के मुताबिक, वेरगारा की ज्यादातर कमाई शो ‘मॉडर्न फैमिली’ और ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ से हुई। ‘मॉर्डन फैमिली’ के एक एपिसोड के लिए सोफिया को 500,000 मिलियन लेती हैं। वहीं, ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के लिए जज के रूप में सोफिया को हर सीजन के 10 मिलियन डॉलर मिलते हैं।



एक टिप्पणी भेजें