अगर आपकी आमदनी कम हैं तो इस सरकारी पेंशन स्कीम से जुड़े, हर महीने मिलेंगे 3 हजार


क्या आपकी आमदनी 15 हजार रुपए महीने से कम है? रिटायरमेंट बाद के लिए कोई प्लानिंग नहीं की है? ऐसे में मोदी सरकार का यह पेंशन प्लान आपकी मदद कर सकता है, जिसमें 60 साल के बाद 3000 रुपए मिनिमम पेंशन मिलेगी। यह योजना 18 से 40 साल की उम्र के लोगों के लिए है। इस स्कीम का नाम है PM-SYM (प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन) योजना।

कितनी मिलेगी पेंशन?
PM-SYM में न्यूनतम पेंशन 3000 रुपए है। मतलब अगर आप ज्यादा रकम पेंशन खाते में जमा करेंगे तो आपकी पेंशन बढ़ भी सकती है। यह विकल्प आपके पास सुरक्षित है।

कैसे खुलेगा अकाउंट?
अकाउंट खोलने का तरीका  काफी आसान है। आपको घर के पास स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाना होगा। अगर CSC नहीं है तो इसे LIC या लेबर मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर जाकर ढूंढ़ सकते हैं। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट लेबर ऑफिस, LIC ऑफिस, EPF और ESIC दफ्तर में जाकर भी अकाउंट खोला जा सकता है।


कौन खोल सकता है खाता?
EPFO के मुताबिक PM-SYM योजना में Unorganised क्षेत्र के लोग खाता खोल सकते हैं या ऐसे लोग जिनकी आमदनी 15 हजार रुपए से कम है। उम्र सीमा 18 से 40 साल है।

इनका नहीं खुलेगा खाता
अगर आपका EPF/NPS/ESIC खाता पहले से है तो फिर आपका अकाउंट नहीं खुल पाएगा। इनकम टैक्सेबल भी नहीं होनी चाहिए।

ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
- आधार कार्ड
- बैंक खाते का ब्योरा-IFSC कोड, पासबुक, चेक बुक


दर्ज कराएं नाम
- घर के पास स्थित CSC पर जाएं। अगर सेंटर का पता नहीं मालूम तो LIC, लेबर ऑफिस या CSC की वेबसाइट से उसे ढूंढ़ लें।
- साथ में Aadhaar कार्ड, बैंक खाते का ब्योरा, बैंक पासबुक, चेक बुक या बैंक स्टेटमेंट।
- कितनी रकम से शुरुआत करनी है, वह धन साथ ले जाएं।
- जिन निवेश योजनाओं में निवेश किया हो, उसका प्रूफ
- CSC में ही यह कैलकुलेट किया जाएगा कि आपको कितनी रकम कॉन्ट्रिब्यूट करनी है। यह उम्र के आधार पर अलग-अलग होता है।

Post a Comment

और नया पुराने