आज विराट और राहुल की टीमों में होगी भिड़ंत, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI टीम


दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला मैच गंवाने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुरुवार को उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI कैसी हो सकती है....

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का संभावित प्लेइंग XI


RCB की मजबूती उसकी बल्लेबाजी है। KXIP के खिलाफ एक बार फिर से देवदत्त पडीक्कल और एरॉन फिंच पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, शिवम दुबे, मोईन अली नजर आ सकते हैं। RCB की तेज गेंदबाजी पिछले मैच में लय में नजर नहीं आई थी। डेल स्टेन ने विकेट तो लिया था, लेकिन 37 साल का यह खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं था। उमेश यादव ने 48 रन देकर निराश किया था और विकेट भी नहीं ले पाए थे।

टीमः देवदत्त पडीक्कल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, शिवम दुबे, मोईन अली, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, उमेश यादव और डेल स्टेन।

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग XI


पहले मैच में मिल हार के बाद KXIP की टीम में आज कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। पहले मैच में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को प्लेंइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। इस मैच में टीम मैनेजमेंट उन्हें लाकर मंयक को तीसरे नंबर पर भेज मध्यक्रम को मजबूत करने की रणनीति अपना सकता है। केएल राहुल और क्रिस गेल पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं।

टीमः क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, केएल राहुल (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल और मोहम्मद शमी।

Post a Comment

और नया पुराने