किसी के भी चेहरे पर पड़े तिल को ‘ब्यूटी स्पॉट’ के नाम से जाना जाता है। बहुत से लोग इसे खूबसूरती की निशानी भी कहते हैं। मगर चेहरे पर बड़ा, गहरा व एक साथ कई तिल होने पर ये चेहरे की खूबसूरती को दाग लगाने का काम करते हैं। ये सुंदर लगने की जगह गंदे लगते हैं। ऐसे में अगर कहीं आप भी तिल से जुड़ी इन समस्याओं से परेशान है तो इस पर उदास होने की जगह आप हमारे बताएं इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। सभी नुस्खें घरेलू होने के चलते इससे स्किन को कोई नुकसान होने का भी खतरा नहीं होगा। इन चीजों के इस्तेमाल से आप बड़ी कोमलता से अपने चेहरे पर पड़े तिल को हल्का या हटा सकते हैं।
1. त्वचा की खूबसूरती को निखारने व बढ़ाने के एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन प्रॉब्लम्स दूर होने के साथ चेहरे पर पड़े तिल को हटाने में भी मदद मिलती है। इसे लगाने के लिए एलोवेरा जेल को से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इसे तिल वाली जगह पर ज्यादा लगाकर करीब 2 घंटे के लिए लगा रहने दें। बाद में इसे पानी से साफ कर लें।
3. एक कटोरी में 1-1 चम्मच अलसी के बीजों का तेल और शहद को मिक्स करें। तैयार मिश्रण को 1 घंटे को लिए अपने तिल पर लगाकर रखें। बाद में इसे ताजे पानी से साफ कर लें। इसे दिन में 2 बार लगाने से जल्दी ही असर देखने को मिलेगा।
5. मूली पौष्टिक गुणों से भरी होती है। यह सेहत को बरकरार रखने के साथ खूबसूरती निखाने का भी काम करती है। ऐसे में चेहरे पर अनगिनत तिल होने पर मूली का रस उसे हटाने में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले मूली को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर दिन में 2-3 बार लगाए। कई दिनों तक इस उपाय को करने से तिल की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी।



एक टिप्पणी भेजें