पपीता स्वास्थ्यप्रद फलों में से एक के रूप में माना जाता है। पपीता कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। केवल गूदा ही नहीं बल्कि इसके पत्तों में कई उपचार गुण होते हैं। इसकी पत्तियां प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए अच्छी तरह से जानी जाती हैं और मलेरिया-रोधी गुणों से भी समृद्ध होती है, जिससे यह डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय बन जाता है। पपीते के पत्तो का इस्तेमाल डेंगू के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसका जूस प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाता है और डेंगू के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
अगर आप भी डेंगू से लड़ने के लिए पपीते के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे कई तरीकों से प्रयोग करें। सबसे पहले तो आप पपीते के पत्तों को धोने के बाद सुखा लें। अब इन पत्तों को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन पत्तों को एक पैन में डालें और साथ में करीबन दो लीटर पानी भी डालकर उबालें। जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर दें और तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए। अब इस पानी को छानकर इसका सेवन करें।
वहीं कुछ पपीते की पत्तियां लें और पहले उसे क्रश कर लें। अब इसका रस निकालें और दिन में दो बार करीबन दो चम्मच रस का सेवन करें। आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
इसके अतिरिक्त पका हुआ पपीता भी डेंगू से लड़ने में मददगार है। इसके लिए आप पके पपीते का जूस निकालकर इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और दिन में कम से कम दो−तीन बार इस जूस का सेवन करें। इससे आपका डेंगू फीवर बेहद जल्द ठीक होगा।




एक टिप्पणी भेजें