सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल निकलकर सामने आया है जिसकी जांच एनसीबी कर रही है। ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने पर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को हिरासत में रखा है। इस दौरान रिया से पूछताछ जारी है। वहीं सोमवार को इस मामले में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। जिसकी अब चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी को रिया चक्रवर्ती और उनकी मैनेजर की व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट में वह दोनों कुछ लोगों के नाम के पहले अक्षर का जिक्र करते हुए बात कर रही हैं। जिसे बताया जा रहा है कि यह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के नाम के अक्षर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात हुई है। ऐसे में इस मामले में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम जोड़ा जा रहा है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट में लिखा, 'और आप मेरे सुपर ड्रग हैं'। रिया चक्रवर्ती की चैट में कथित रूप से कुछ अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर अब दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती के खुलासे के बाद एनसीबी बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों पर शिंकजा कसने की तैयारी में है। रिया की ड्रग्स को लेकर हुई चैट सामने आई है। जिससे कई सितारे जांच के घेरे में आ सकते हैं। इस चैट में बॉलीवुड के पांच टॉप अभिनेत्रियां के नाम सामने आए हैं।



एक टिप्पणी भेजें