आखिर क्यों विराट कोहली ने अपना नाम बदलकर सिमरनजीत किया, जानिए पूरी डिटेल


विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग में जीत के साथ शुरुआत की है। आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से पराजित कर दिया। इस जीत के नायक रहे डेब्यूटेंट बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कलऔर अनुभवी लेग स्पनर युजवेंद्र चहल।

इससे पहले कोहली ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले ‘कोविड नायक’ के सम्मान में सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर नाम बदलकर सिमरनजीत सिंह कर दिया।


आईपीएल के दौरान आरसीबी के खिलाड़ी कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले लोगों का सम्मान करेंगे। इसी क्रम में धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने ट्विटर हैंडल पर अपना नाम बदलकर पारितोष पंत कर दिया।

आरसीबी के खिलाड़ियों ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान जो जर्सी पहन रखी थी उन पर ‘माई कोविड हीरो’ लिखा हुआ था।  सिमरनजीत सिंह चंडीगढ़ के ऐसे ही नायक हैं जिन्होंने अपने बहरेपन के बावजूद महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद की।


आरसीबी तीन साल बाद अपना पहला मुकाबला जीतने में सफल रही है। इससे पहले उसे साल 2017, 18 और 19 में अपना पहला मैच गंवाने पर मजबूर होना पड़ा था।  कोहली आरसीबी को पहले खिताब दिलाने के इरादे से यूएई गए हुए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने